नई दिल्ली। दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद नेता लालू प्रसाद यादव पहुंचे हैं। यह मुलाकात 2024 लोकसभा चुनाव और विपक्षी एकता को मजबूत करने के तौर पर बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
एक लंबे वक्त बाद यह मुलाकात हो रही है। नीतीश कुमार और सोनिया गांधी के बीच 2015 में मुलाकात हुई थी। बिहार में महागठबंधन का पहला प्रयोग इसी समय से शुरू हुआ था। वहीं हाल ही में जब नीतीश कुमार बतौर मुख्यमंत्री दिल्ली आए तब राहुल गांधी से मुलाकात हुई थी।
उस दौरान उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, एनसीपी नेता शरद पवार, सपा के अखिलेश यादव के अलावा लेफ्ट पार्टी के नेताओं से मुलाकात की थी।
दरअसल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव दोनों का कहना है कि वे देश के सभी विपक्षी दलों को भाजपा के खिलाफ एक मंच पर लाने में जुटे हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
ग्वालियर हादसे पर गृह मंत्रालय ने जताया दुख, मृतकों की संख्या 14 पहुंची
राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, मंगलवार को सुनवाई संभव
राष्ट्रपति मुर्मु ने छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और स्थानांतरण को दी मंजूरी