न्यूयॉर्क। बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने बालों की उचित देखभाल के लिए व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालती हैं, क्योंकि उनका मानना है कि स्वस्थ बाल आत्मविश्वास बढ़ाते हैं।
हेयर केयर ब्रांड पैंटीन का वैश्विक चेहरा बनने वाली अभिनेत्री ने यह भी बताया कि उन्हें अपने बालों को मजबूत बनाए रखने के लिए अच्छे शैम्पू और कंडीशनर की जरूरत होती है।
प्रियंका चोपड़ा ने अपने बयान में कहा, “अच्छे बालों वाला सिर वास्तव में आत्मविश्वास बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। आपके बालों के अच्छे दिन हर किसी का ध्यान आकर्षित करते हैं, इसे आप बेहतर महसूस करते हैं, जब बालों की देखभाल से संबंधित दिनचर्या की बात आती है तो बालों के अच्छे दिन आपकी बेहतर पसंद का सीधा परिणाम दर्शाते हैं।”
अमेरिकी टेलीविजन धारावाहिक ‘क्वांटिको’ से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तारीफें बटोर रहीं प्रियंका पैंटीन का अंतर्राष्ट्रीय चेहरा बनने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री हैं।
‘क्वांटिको’ की शूटिंग के दौरान चोटिल होने के कारण प्रियंका फिलहाल शूटिंग से विराम लेकर आराम कर रही हैं।
(आईएएनएस)

और भी हैं
शिल्पा शेट्टी से लेकर मीरा राजपूत तक, अनिल कपूर के घर पर सितारों से सजा करवा चौथ का जश्न
न ही एक्ट्रेस बनने का सपना, न फिल्मी बैकग्राउंड… एक होर्डिंग ने ऐसे चमकाई कृति खरबंदा की किस्मत
राष्ट्रपति मुर्मु से मिले गायक हरिहरन, ‘वंदे मातरम’ का स्पेशल विनाइल किया भेंट