नई दिल्ली: संसद के निचले सदन लोकसभा में गुरुवार को भी पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के 12,600 करोड़ रुपये के घोटाले और अन्य मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सांसदों और नागरिकों को बधाई दी, जब महाजन ने यह संदेश पढ़ा, सभी सांसद अपनी सीटों पर थे।
हालांकि, इसके बाद विपक्षी पार्टियों के सांसद एक बार फिर लोकसभा अध्यक्ष के आसन के पास पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे।
संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार ने सांसदों से अपनी-अपनी सीटों पर जाने का आग्रह करते हुए कहा कि प्रश्न काल के बाद बैंकिंग अनियमितताओं पर चर्चा हो सकती है।
उन्होंने कहा, “हम प्रश्नकाल के बाद बैंकिंग अनियमितताओं पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं।”
इस दौरान जारी हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
इससे पहले बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष ने सांसदों के साथ बैठक की जो बेनतीजा रही।
विपक्षी सांसद उस प्रस्ताव के तहत बैंकिंग अनियमितताओं पर चर्चा चाहते थे जिसके तहत वोटिंग आवश्यक हो, लेकिन सरकार बिना वोटिंग के चर्चा के लिए तैयार थी।
–आईएएनएस

और भी हैं
शहरों की चकाचौंध में गांव, गरीब और खेती को न भूलें’, शिवराज सिंह चौहान का कॉरपोरेट जगत से आह्वान
यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा
राजस्थान पंचायत चुनाव: दूसरे चरण का मतदान शुरू, सीएम भजनलाल बोले- पहले मतदान, फिर जलपान