नई दिल्ली| दिल्ली हजरत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह एक बार फिर आम लोगों के लिए बंद हो गई हैं। दरगाह कमिटी की ओर से कोविड 19 के चलते ये फैसला लिया गया है। दरगाह कमिटी ने एहतियातन तौर पर दरगाह को 30 सितंबर से अगले आदेश तक बंद कर दिया है।
दरगाह कमिटी ने हाल ही में की बैठक में इस बात पर निर्णय लिया कि, दरगाह में लोगों की संख्या हर दिन बढ़ती जा रही है, जिन्हें रोकना मुश्किल है। वहीं 5 अक्टूबर को हजरत निजामुद्दीन औलिया का जन्मदिन भी है।
ऐसे में कयास लगाए गए कि उन दिन दरगाह में भारी भीड़ उमड़ सकती है और ज्यादा भीड़ कोरोना के फैलने की वजह बन सकती है।
दरगाह कमिटी के अध्यक्ष फरीद निजामी ने आईएएनएस को बताया, दरगाह आम लोगों के खोल दी गई थी, लेकिन सरकार की ओर से जारी की गई गाइडलाइंस बड़े अजीब है कि आप दरगाह खोल दें, लेकिन श्रद्धालु नहीं आ सकेंगे।
5 अक्टूबर की रात हजरत निजामुद्दीन औलिया का जन्मदिन भी है। शुक्रवार और रविवार तक बेहद भारी संख्या में भीड़ उमड़ रही है। इसके बाद दरगाह कमिटी ने फैसला लिया कि अगले आदेशो तक दरगाह को बंद कर दिया जाए।
जन्मदिन के मौके पर दरगाह पर कव्वाली होती है, जो पूरी रात चलती है। ऐसे में लोग और आएंगे जिससे कोरोना नियमों को लागू कराना मुश्किल होगा। इसलिए अब रस्में दरगाह के लोग पूरा करेंगे और आम नागरिकों को आने की इजाजत नहीं होगी।
–आईएएनएस

और भी हैं
चिन्मय मिशन प्रस्तुत करता है ‘अवेकनिंग’ — स्वामी चिन्मयानंद पर बनी एक संगीतमय जीवनी। इसे निर्देशक मणि शंकर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता विशेषज्ञ अंजलि जोशी ने तैयार किया है, जिसमें पूज्य स्वामी स्वरूपानंद जी की प्रेरणा और आशीर्वाद शामिल हैं।
जामिया में छात्र संघ चुनाव की मांग तेज, संविधान बनाने का अल्टीमेटम; जारी रहेगी भूख हड़ताल
जामिया में हंगामा: गेट बंद करने के आदेश पर छात्रों का फूटा गुस्सा, बोले- हिंसक तरीके से दबाया जा रहा आंदोलन