नई दिल्ली | केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बुधवार को कहा कि जम्मू की काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च सीएसआईआर) की एक घटक प्रयोगशाली सीएसआईआर-इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटिव मेडिसिन एक नया रिवर्स ट्रांसक्रिपटेस-लूप मीडिऐटेड आइसोथर्मल एम्प्लीफिकेशन (आरटी-एलएएमपी) आधारित कोविड-19 डायग्नोस्टिक किट विकसित कर रही है। लैब ने इस वेंचर के लिए रिलायंस इंडस्ट्री लिमिटेड (आरआईएल) के साथ साझेदारी की है।
मंत्री ने ट्वीट कर कहा, “सीएसआईआर-इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटिव मेडिसिन, जम्मू के एक घटक प्रयोगशाला ने आरआईएल के साथ मिलकर एक नया रिवर्स ट्रांसक्रिपटेस-लूप मेडिटेड डार्टमल एम्प्लीफिकेशन (आरटी-एलएएमपी) पर आधारित नए कोविड 19 डायग्नोस्टिक किट बनाए जाएंगे।”
मंत्री ने यह भी कहा कि आरटी-एलएएमपी परीक्षण में तीव्र, सटीक और लागत प्रभावी है इसे स्वदेशी घटकों के साथ किया जा सकता है और इसे न्यूनतम विशेषज्ञता और इंस्ट्रूमेंटेशन के साथ स्थापित किया जा सकता है।
–आईएएनएस

और भी हैं
जामिया में छात्र संघ की बहाली की मांग पर सहमति, भूख हड़ताल कर रहे छात्रों ने खत्म किया अनशन
आज “करवा चौथ” के महिला मुख्य मंत्री का भद्दा ग्राफिक जारी करके “आप” नेताओं ने दिल्ली की महिलाओं का खुला अपमान किया है, महिलाएं उन्हें कभी माफ नही करेंगी : दिल्ली भाजपा प्रवक्ता
दिल्ली में पहली बार चीनी फिल्मों का ऐतिहासिक मेला; महोत्सव की आधिकारिक ट्रॉफी और मेडल का हुआ भव्य अनावरण