नई दिल्ली :भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद और गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवानों की शहादत के बाद, हिंदू सेना नामक संगठन ने दिल्ली स्थित चीनी दूतावास के साइनबोर्ड पर चीन विरोधी पोस्टर चिपका दिए। राष्ट्रीय राजधानी के पंचशील पार्क क्षेत्र में स्थित दूतावास के साइनबोर्ड पर लगाए गए इस पोस्टर पर हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ‘चीन गद्दार है’, और ‘हिंदी-चीनी बाय-बाय’ लिखा है।
15 जून को लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय सेना और चीनी सेना के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसमें 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए और कुछ घायल हो गए। इसके बाद से ही देशवासियों के बीच चीन के प्रति गुस्सा और चीन विरोधी भावना देखने को मिल रही है।
देश के विभिन्न हिस्सों में चीनी उत्पादों के बहिष्कार के लिए भी आह्वान किया जा रहा है।
–आईएएनएस

और भी हैं
एशियन पैरा गेम्स: संदीप कुमार समेत मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को पीएम मोदी ने दी बधाई
यूरोप में विरोध प्रदर्शन: भारत ने फ्रांस, इटली और बेल्जियम में अपने नागरिकों से सतर्क रहने को कहा
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने किया रावण दहन, यामी गौतम और आनंद एल राय ने चलाए बुराई के प्रतीक पुतलों पर तीर