शिमला। हिमाचल प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में शनिवार को भी शीतलहर का प्रकोप जारी है। यहां मनाली में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौमस विभाग के मुताबिक, राज्य में रविवार से अगले दो दिनों तक बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने आईएएनएस को बताया, “राज्य में 15 से 16 जनवरी के बीच मध्य एवं ऊंचाई वाले स्थानों पर भारी बर्फबारी की संभावना है।”
उन्होंने कहा कि शिमला, नरकंडा, कुफरी, कल्पा, डलहौजी और मनाली जैसे प्रमुख पर्यटक स्थलों पर हल्की से मध्यम से बर्फबारी हो सकती है।”
लाहौल एवं स्पीति जिले के केलांग में रात के समय तापमान शून्य से नीचे 13.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
किन्नौर जिले के कल्पा में तापमान शून्य से कम छह डिग्री सेल्सियस जबकि शिमला में 0.5 डिग्री सेल्सियस, धर्मशाला में 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
(आईएएनएस)

और भी हैं
शहरों की चकाचौंध में गांव, गरीब और खेती को न भूलें’, शिवराज सिंह चौहान का कॉरपोरेट जगत से आह्वान
यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा
राजस्थान पंचायत चुनाव: दूसरे चरण का मतदान शुरू, सीएम भजनलाल बोले- पहले मतदान, फिर जलपान