नई दिल्ली: कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने देश के सभी राज्यों के वित्त मंत्रियों से 15वें वित्त आयोग की टर्म्स ऑफ रेफ्रेंस (टीओआर) के खिलाफ ज्ञापन पत्र पर हस्ताक्षर करने का आग्रह किया है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने छह राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, पंजाब, केरल के वित्त मंत्रियों द्वारा 15वें वित्त आयोग के टीओआर में बदलावों की मांग करते हुए दिए बयान का स्वागत किया है।
इन राज्यों के वित्त मंत्रियों ने सोमवार को ज्ञापन पत्र का मसौदा तैयार किया था।
चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा, “15वें वित्त आयोग के टीओआर की आलोचना करने वाले छह राज्यों के वित्त मंत्रियों के बयान का स्वागत है। मैं अन्य राज्यों के वित्त मंत्रियों से भी इस ज्ञापन पत्र पर हस्ताक्षर करने की अपील करता हूं।”
–आईएएनएस

और भी हैं
मोदी कहीं नहीं जाएंगे, 2029 में इसी लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराते नजर आएंगे : नितिन नवीन
यूपी चुनाव 2027: कानपुर नगर की इन विधानसभा सीटों पर 2022 में ऐसे रहे थे समीकरण
भाजपा की रणनीति पश्चिम बंगाल में नहीं चलेगी: शत्रुघन सिन्हा