✅ Janmat Samachar.com© provides latest news from India and the world. Get latest headlines from Viral,Entertainment, Khaas khabar, Fact Check, Entertainment.

2000 रुपये के नए नोट अब ebay पर 1.5 लाख के बिक रहे

Advertisement

 

नई दिल्ली। अगर आप 2,000 रुपये के कडक़ नोट को हाथ में लेना चाहते हैं तो आपको बैंक की लंबी लाइन में लगना होगा। लेकिन अब आप ऑनलाइन भी इसे प्राप्त कर सकते हैं।

बुधवार को ईबे इंडिया सोशल साइट्स ने 3,500 रुपये के ऑनलाइन पेमेंट पर 2,000 रुपये का नोट बिक रहा है। लेकिन अगर आप अंधविश्वासी हैं तो आपको अपने लकी नंबर और खास धार्मिक नंबरों के लिए और ज्यादा मूल्य भी चुकाना होगा। जैसे 786 नंबर से शुरू होने वाली सीरीज के पांच नोट 1.51 लाख रुपये के बेचे जा रहे हैं। यानि लोगों की भावनाओं का मजाक उड़ाया जा रहा है।

Advertisement
500 का नोट जिसमे 786 लिखा है
                                                                       500 का नोट जिसमे 786 लिखा है

जानकारी के मुताबिक भारत में गाडिय़ों के नंबर प्लेट, मोबाइल नंबर या रिहाइशी पते के लिए लोग धार्मिक अंकों के लिए काफी रकम देने को फौरन तैयार हो जाते हैं।

एक अंग्रेजी अखबार ने इस मुद्दे पर ईबे इंडिया से बात की तो उन्होंने बताया कि ईबे स्वतंत्र ऑनलाइन मार्केटप्लेस और मध्यस्त के तौर पर काम करता है, इसलिए उसका स्वतंत्र विक्रेता पर कोई नियंत्रण नहीं रहता है।

2000 रूपए के नए नोट की बोली 1.5 लाख रूपए

Advertisement

ebay पर 2000 रूपए के बदले लोग 1.5 लाख रूपए देने को भी तैयार हैं, दरअसल इस नोट के सीरीज नंबर में 786 आ रहा है जिसे लोग 1.5 लाख रूपए तक में खरीद रहे हैं।

1 रूपए के नोट के बदले 100 रूपए

कुछ लोगों को पुराने नोटों का संग्रह करना पसंद होता है इसी कारण पर 1 रूपए का नोट 100 रूपए में भी बिका है।

Advertisement

20 रूपए का नोट बिका 900 रूपए में

ऐसे ही 20 और 50 के नोटों की भी यहाँ 900 रूपए की बोली लग चुकी है। इसके अलावा 50 रुपए के वो नोट जिनकी सीरीज नंबर में 786 आता है वो 5000 रुपए में भी बिके हैं।

Advertisement

Advertisement

About Author