नई दिल्ली| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लाल किले के प्राचीर से अपने संबोधन में वर्ष 2017 को विशेष वर्ष कहते हुए देश से ‘न्यू इंडिया’ के निर्माण का संकल्प लेकर आगे बढ़ने का आग्रह किया।
मोदी ने लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन में कहा, “यह विशेष वर्ष है। हम इस साल भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ, चंपारण सत्याग्रह की 100वीं वर्षगांठ और गणेश उत्सव की 125वीं वर्षगांठ मना रहे हैं।”
उन्होंने कहा, “हमें न्यू इंडिया के निर्माण का संकल्प लेते हुए आगे बढ़ना है।”
उन्होंने 1942 से 1947 के बीच देशवासियों के संयुक्त प्रयासों को याद करते हुए नागरिकों से अगले पांच वर्ष में देश के विकास में मदद के लिए समान शक्ति, प्रयास और दृढ़ता दर्शाने की अपील की।
–आईएएनएस

और भी हैं
सी-डैक भर्ती 2026: कंसल्टेंट के कई पदों पर आवेदन शुरू, 64 वर्ष वालों के पास भी मौका
सरकारी नौकरी का शानदार अवसर: डिप्टी मैनेजर सहित 26 पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता और सैलरी
48 घंटों में दूसरी बढ़ोतरी: वैश्विक तेल संकट के बीच दिल्ली में सीएनजी फिर से हुई महंगी