नई दिल्ली: पुरानी दिल्ली में सैनिटाइजेशन का काम स्वयं निगम पार्षद आले मोहम्मद इक़बाल ने अपने हाथों में ले रखा है.
इसी क्रम में उन्होंने जामा मस्जिद, दिल्ली गेट, शिव मंदिर, गुरुद्वारा माता सुंदरी और तुर्कमान गेट के होली ट्रिनिटी चर्च में जाकर सैनिटाइजेशन का काम किया.
उनके इस कार्य को इलाके के लोगों ने काफी पसंद किया है.

आले इक़बाल मटिया महल के विधायक शोएब इक़बाल के बेटे हैं. पुरानी दिल्ली के इलाकों में घूम-घूम कर आले इक़बाल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए लोगों से घर पर रहने की अपील कर रहे हैं.

और भी हैं
दिल्ली सरकार देगी महिला स्टार्टअप्स को 10 करोड़ रुपये तक का बिना गिरवी ऋण, गारंटी सरकार की: सीएम रेखा गुप्ता
नीट पेपर लीक मामला: कोर्ट ने टीचर मनीषा मांधरे को 14 दिन की सीबीआई कस्टडी में भेजा
आनंद पर्वत हत्याकांड खुलासा, दिल्ली पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार