सीएम केजरीवाल ने किया खुद को आइसोलेट
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबीयत बिगड़ गई है । सीएम को हल्का बुखार और गले में खराश की शिकायत है. जिसके बाद उनका कोरोना टेस्ट करवाया जाएगा. केजरीवाल की तबीयत बिगड़ने के बाद सारी मीटिंग कैंसिल कर दी गईं और सीएम केजरीवाल ने किसी से मुलाकात नहीं की. उन्होंने अपने आपको आइसोलेट कर लिया है.
सीएम का होगा कोरोना टेस्ट
आप नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बुखार है और उन्हें खराश की दिक्कत है. वह अपने आवास पर आइसोलेट हैं. उनका कोरोना टेस्ट होगा. वह डायबिटिक भी हैं.
बता दें कि दिल्ली में कोरोना के कुल मरीजों का आंकड़ा 27 हजार 654 है. पिछले 24 घंटे में 1320 नए मामले सामने आए हैं.

और भी हैं
दिल्ली सरकार देगी महिला स्टार्टअप्स को 10 करोड़ रुपये तक का बिना गिरवी ऋण, गारंटी सरकार की: सीएम रेखा गुप्ता
नीट पेपर लीक मामला: कोर्ट ने टीचर मनीषा मांधरे को 14 दिन की सीबीआई कस्टडी में भेजा
आनंद पर्वत हत्याकांड खुलासा, दिल्ली पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार