बीजिंग: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 10 से 14 नवंबर के बीच वियतनाम और लाओस के दौरे पर रहेंगे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लु कांग के हवाले से बताया कि शी जिनपिंग वियतनाम के राष्ट्रपति त्रान दाई क्वांग के निमंत्रण पर 10 से 11 नवंबर तक वियतनाम के दा नांग में एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) के आर्थिक नेताओं की 25वीं बैठक में शिरकत करेंगे।
इसके बाद वह 12 से 14 नवंबर तक लाओस के राष्ट्रपति एवं पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव बूनहांग वोराचित के निमंत्रण पर लाओस के दौरे पर रहेंगे।
–आईएएनएस

और भी हैं
सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद ईरान में 40 दिनों के शोक की घोषणा
कनाडाई पीएम मार्क कार्नी मुंबई पहुंचे, 2 मार्च को पीएम मोदी संग करेंगे क्षेत्रीय और वैश्विक विकास पर चर्चा
मैरी मिलबेन ने किया पीएम मोदी का समर्थन, ट्रंप से रुख बदलने का आग्रह किया