मुंबई: अभिनेता अली फजल का कहना है कि आगामी फिल्म ‘फुकरे रिटर्न्स’ इस श्रृंखला की पहली फिल्म की तुलना में एक्शन से भरपूर और तीव्र होगी।
अली ने बताया, “‘फुकरे’ तीन वर्ष पहले जारी हुई थी और तब से बहुत बदलाव आ चुका है। इस फिल्म में मेरी भूमिका और अधिक दिलचस्प होगी और यही पहला सवाल मैंने अपने निर्देशक (मृदिदीप सिंह लांबा) से पूछा था। पहली फिल्म में मेरा किरदार उबाऊ था, इसलिए मैंने उनके साथ अपनी भूमिका पर चर्चा की और ‘फुकरे रिटर्न्स’ में अपनी भूमिका को विस्तार से समझा।”
उन्होंने कहा, “इस बार कहानी तीव्र है और इसमें भरपूर एक्शन हैं।”
‘फुकरे रिटर्न्स’ में भी पुलकित सम्राट, मनजोत सिंह, वरुण शर्मा, प्रिया आनंद, ऋचा चड्ढा, विशाखा सिंह और पंकज त्रिपाठी जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
यह फिल्म शुक्रवार को रिलीज होगी।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।