ईरानी फिल्म निर्माता माजिद मजीदी की पहली भारतीय पृष्ठभूमि पर निर्मित फिल्म ‘बियॉन्ड द क्लाउड्स’ दुनियाभर में 20 अप्रैल को रिलीज होगी। इसमें बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खट्टर और मालविका मोहनन मुख्य भूमिका में हैं। पहले यह फिल्म 23 मार्च को रिलीज होनी थी।
‘बियॉन्ड द क्लाउड्स’ भाई-बहन के रिश्तों की कहानी है।
जी स्टूडियोड के व्यापार प्रमुख सुजॉय कुट्टी ने कहा, “भारत की तरह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई गुना मांग बढ़ गई है और यह सुनिश्चित करने के लिए कि हम ऐसे मशहूर और सम्मानित फिल्म निर्माता माजिद मजीदी की फिल्म दुनियाभर में सिंगल विंडो रिलीज कर रहे हैं। ”
इसके बारे में निर्माता श्रीन ने कहा,”‘बियॉन्ड द क्लाउड्स’ एक ऐसी फिल्म है, जो पूरी दुनिया में एक साथ रिलीज की मांग करती है।”
उन्होंने कहा, “हमें खुशी है कि दुनिया भर के प्रशंसक और दर्शक एक साथ 20 अप्रैल को माजिद मजीदी का जादू देखेंगे।”

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।