नई दिल्ली: विभिन्न राज्यों से राज्यसभा के 58 सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान 23 मार्च को किया जाएगा। निर्वाचन आयोग ने बुधवार को इसकी घोषणा की। मतदान सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक चलेगा।
नामांकन की अंतिम तारीख 12 मार्च है। नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 15 मार्च है।
इन 58 सीटों में उत्तर प्रदेश की 10, बिहार और महाराष्ट्र से छह-छह, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल से पांच-पांच, गुजरात और कर्नाटक से चार-चार, ओडिशा, राजस्थान, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से तीन-तीन, झारखंड की दो और हरियाणा, हिमाचल, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड से एक-एक सीट शामिल हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
बंगाल एसआईआर: सीएम ममता बनर्जी का आरोप, कहा- जिंदा वोटर्स को मरा हुआ बताया गया
भ्रष्टाचार पर कार्रवाई से बौखलाई AAP, अफवाहें फैला रही है: शिक्षा मंत्री
जानें, बिहार में किस गठबंधन और किस पार्टी को मिलेगी बहुमत, किसके हिस्से आएगी कितनी सीटें