मुंबई: आगामी फिल्म ‘बागी-2’ का दूसरा गाना ‘ओ साथी’ रिलीज हो गया है, जिसमें टाइगर और दिशा की शानदार केमिस्ट्री नजर आ रही है। इससे पहले मशहूर पंजाबी गीत ‘मुंडिया तू बचके रही’ का रीमेक ‘मुंडिया’ रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
टाइगर ने ट्विटर पर गाने को साझा करते हुए लिखा, “कॉलेज का प्यार हमेशा ही खास होता है। रॉनी और नेहा की प्रेम कहानी देखिए.. यह रहा ‘ओ साथी’।”
फिल्म के पहले गाने ‘मुंडया’ में टाइगर और दिशा के डांस ने दर्शकों का दिल जीत लिया, अब दूसरे गाने ‘ओ साथी’ में भी दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री नजर आ रही है।
फिल्म ‘बागी-2’ पहली फिल्म ‘बागी’ का सीक्वल है। इसमें रणदीप हुड्डा और मनोज बाजपेयी जैसे मंझे अभिनेता भी हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।