कोलकाता: दिग्गज फिल्म अभिनेत्री एवं थिएटर कलाकार ललिता चटर्जी का बुधवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें सेरेब्रल अटैक आया था। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
ललिता (81) को गुरुवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह वेंटीलेटर पर थीं।
उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1964 की फिल्म ‘बिवस’ से की थी। इस फिल्म में उनके साथ बंगाली सिनेमा के कलाकार उत्तम कुमार थे।
ललिता चटर्जी की अन्य फिल्मों में ‘एंथनी फिरंगी’, ‘जय जयंती’ हैं।
ललिता चटर्जी का बॉलीवुड करियर 10 साल का रहा, जिसमें उन्होंने ‘विक्टोरिया नंबर 203’, ‘रात अंधेरी थी’, ‘आप की कसम’, ‘चोरी चोरी’ और ‘तलाश’ की।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ललिता के चार दशक लंबे फिल्मी करियर को याद करते हुए उनके निधन को फिल्मों और रंगमंच के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया।
ममता बनर्जी ने कहा, “मैं उनके परिवार के सदस्यों और प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं।”
–आईएएनएस

और भी हैं
शिल्पा शेट्टी से लेकर मीरा राजपूत तक, अनिल कपूर के घर पर सितारों से सजा करवा चौथ का जश्न
न ही एक्ट्रेस बनने का सपना, न फिल्मी बैकग्राउंड… एक होर्डिंग ने ऐसे चमकाई कृति खरबंदा की किस्मत
राष्ट्रपति मुर्मु से मिले गायक हरिहरन, ‘वंदे मातरम’ का स्पेशल विनाइल किया भेंट