मुंबई: कॉमेडियन कीकू शारदा का कहना है कि वह अभिनेता अक्षय कुमार के नक्शेकदम पर चलना चाहते हैं। बयान के मुताबिक, कीकू और गौरव गेरा नए चैट शो ‘जज्बात संगीन से नमकीन तक’ में नजर आएंगे। इसकी मेजबानी राजीव खंडेलवाल कर रहे हैं।
कीकू ने शो में राजीव के साथ बातचीत करते हुए कहा, “मुझे अक्षय कुमार बहुत पसंद है। वह एक ही समय में हास्यास्पद और अजीब बन सकते हैं। उनकी फिल्में हमेशा दिलचस्प और सार्थक होती हैं। अगर मौका दिया जाता है, तो मैं अक्षय कुमार के नक्शेकदम पर चलना चाहूंगा। उनका प्यारा-सा परिवार है और उनका दिमाग हमेशा सही जगह पर होता है।”
धारावाहिक का प्रसारण टेलीविजन चैनल जीटीवी पर होता है।
–आईएएनएस

और भी हैं
ईरान के हालात पर छलका मंदाना करीमी का दर्द, बोलीं-मैं भी महसा अमीनी हो सकती थी
चरक मूवी रिव्यू: अंधविश्वास और कुरीतियों पर करारी चोट फिल्म का क्लाइमेक्स आपको हतप्रभ करेगा
पंजाबी फिल्म ‘वियाह करतारे दा’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, 27 फरवरी को होगी रिलीज