नई दिल्ली: अभिनेत्री करिश्मा तन्ना का कहना है कि उन्हें उस समय बेहद खुशी हुई जब बालाजी टेलीफिल्म्स ने उन्हें लोकप्रिय सुपरनैचुरल शो ‘नागिन’ के तीसरे सीजन में इच्छाधारी नागिन का किरदार निभाने का प्रस्ताव दिया।
निर्माता एकता कपूर ने अप्रैल में सोशल मीडिया पर करिश्मा के ‘नागिन-3’ का हिस्सा बनने की जानकारी दी थी।
करिश्मा ने आईएएनएस से कहा, “बालाजी ने जब मुझे प्रस्ताव दिया, तो यह अभिभूत कर देने वाला था क्योंकि मैं उन लोगों के साथ लंबे अर्से बाद काम करने जा रही थी। मैंने अपने करियर की शुरुआत उनके साथ की, तो जब मुझे बालाजी से फोन आया, यह एक सपना सच होने जैसा था। यह एक तरह से फिर से परिवार के साथ काम करने जैसा था। ”
अभिनेत्री एक अच्छी कहानी वाले शो की तलाश में थीं। उन्होंने कहा कि एक ही तरह का किरदार निभाने से एक तरह का ठहराव महसूस होता है। हमारे पास अभिनय करने के लिए किरदार कुछ दिलचस्प होना चाहिए.
बतौर ‘नागिन’ वह दूसरी बार छोटे पर्दे पर नजर आने जा रही हैं, इससे पहले वह ‘नागार्जुन-एक योद्धा’ में नजर आ चुकी हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
शिल्पा शेट्टी से लेकर मीरा राजपूत तक, अनिल कपूर के घर पर सितारों से सजा करवा चौथ का जश्न
न ही एक्ट्रेस बनने का सपना, न फिल्मी बैकग्राउंड… एक होर्डिंग ने ऐसे चमकाई कृति खरबंदा की किस्मत
राष्ट्रपति मुर्मु से मिले गायक हरिहरन, ‘वंदे मातरम’ का स्पेशल विनाइल किया भेंट