जम्मू: माता वैष्णो देवी के आसपास त्रिकुटा के जंगलों में लगी आग के बाद वैष्णो देवी मंदिर की तीर्थयात्रा लगातार दूसरे दिन गुरुवार को भी रोक दी गई है।
जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में स्थित मंदिर के लिए चढ़ाई शुरू करने के लिए अनुमति का इंतजार कर रहे लगभग 25,000 तीर्थयात्री कटरा आधार शिविर में ही फंसे हुए हैं। हालांकि हेलीकॉप्टर सेवाएं फिर से शुरू हो गई हैं।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “त्रिकुटा की पहाड़ियों में बुधवार को भीषण आग लग गई थी।”
दमकल विभाग ने आग को बुझाने के लिए हेलीकॉप्टर तैनात किए हैं।
अधिकारी ने कहा, “आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से आग पूरी तरह से बुझ जाने के बाद ही तीर्थयात्रियों को यात्रा की अनुमति दी जाएगी।”
हर साल दो करोड़ से भी अधिक तीर्थयात्री माता वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा करते हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
सीएम मोहन यादव की राज्यपाल से भेंट, सरकार की नीतियों और योजनाओं की दी जानकारी
पहली पुण्यतिथि पर याद किए गए शिबू सोरेन, सीएम हेमंत ने पैतृक गांव में किया 14 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण
सी-डैक भर्ती 2026: कंसल्टेंट के कई पदों पर आवेदन शुरू, 64 वर्ष वालों के पास भी मौका