मुंबई, 2 जून (आईएएनएस)| सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘रेस 3’ के निर्माताओं ने फिल्म के सभी कलाकारों की मौजूदगी में फ्रेंचाइजी का गीत ‘अल्लाह दुहाई’ जारी किया। इस फिल्म के दो गीत ‘हीरिए’ और ‘सेल्फिश’ पहले ही धूम मचा रहे हैं।
शुक्रवार को गीत लॉन्च के दौरान फिल्म के सभी प्रमुख कलाकार – सलमान खान, बॉबी देओल, जैकलिन फर्नाडीज, अनिल कपूर, डेजी शाह, साकिब सलीम, फ्रेडी दारूवाला मौजूद थे।

रमेश तौरानी, रेमो डिसूजा, लूलिया वंतूर, नेहा भसीन, अमित मिश्रा, जोनिता गांधी, श्रीरामचंद्र, वीरा सक्सेना और मीत ब्रदर्स ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
गायक अमित मिश्रा, जोनिता गांधी और श्रीरामचंद्र ने बहुप्रत्याशित गीत गाकर कार्यक्रम में तहलका मचा दिया।
कार्यक्रम के दौरान नेहा भसीन और मीत ब्रदर्स ने ‘हीरिए’ गाया जो पहले ही सभी सोशल और डिजिटल मंचों पर लोकप्रिय हो चुका है और इसके बाद लूलिया वंतूर ने ‘सेल्फिश’ पर प्रस्तुति दी।
‘रेस 3’ एक्शन-थ्रिलर है। यह रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित और सलमान खान फिल्म्स और टिप्स फिल्म्स द्वारा निर्मित है।
‘रेस 3’ 15 जून को रिलीज होगी।
–आईएएनएस

और भी हैं
‘है जवानी तो इश्क होना है’ (रिव्यू): वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट
संत का किरदार निभाना आसान नहीं, मुझ पर महाराज जी का आशीर्वाद: अभिनेता सुबोध भावे
Movie Review: एनिमेटिड फिल्म ‘रिटर्न ऑफ द जंगल’