मुंबई : अभिनेता अर्जुन कपूर को उनकी दादी निर्मल कपूर से जल्द शादी करने के लिए धमकी भरा संदेश मिला है। अभिनेता ने गुरुवार को ट्विटर पर यह संदेश साझा किया।
अर्जुन ने लिखा, “जब आपकी दादी गिफ्ट में धमकी देती हैं। अनुरोध के साथ आदेश।”
अभिनेता ने अपनी एक तस्वीर भी साझा की, “जल्दी करो शादी।”
फिल्म ‘गुंडे’ के अभिनेता मंगलवार को 33 वर्ष के हुए और उन्होंने मुंबई में परिवार के साथ जन्मदिन का जश्न मनाया।
अभिनय की बात करें तो वह इन दिनों ‘संदीप और पिंकी फरार’, ‘नमस्ते इंग्लैंड’, ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ और ‘पानीपत’ पर काम कर रहे हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
‘है जवानी तो इश्क होना है’ (रिव्यू): वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट
संत का किरदार निभाना आसान नहीं, मुझ पर महाराज जी का आशीर्वाद: अभिनेता सुबोध भावे
Movie Review: एनिमेटिड फिल्म ‘रिटर्न ऑफ द जंगल’