मुंबई – अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज की डिजिटल फिल्म ‘मिसेज सीरियल किलर’ 1 मई को रिलीज होगी। जैकलीन ने अपने सहकलाकार मनोज बाजपेयी के साथ एक वीडियो में कहा, “1 मई को ‘मिसेज सीरियल किलर’ के प्रीमियर पर आपसे मिलते हैं।” नेटफ्लिक्स इंडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया गया, इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म दिखाई जाएगी।
इस डिजिटल फिल्म का निर्देशन शिरीष कुंदेर ने किया है और इसका निर्माण उनकी पत्नी फराह खान ने किया है।
थ्रिलर फिल्म एक पत्नी के बारे में है, जिसका पति सीरियल मर्डर के लिए फंसाया गया है और जेल में है। उसे सीरियल किलर की तरह एक हत्या करने की जरूरत है, ताकि यह साबित हो सके कि उसका पति निर्दोष है।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।