चंडीगढ़:
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने रविवार को उपायुक्तों और जिला पुलिस प्रमुखों को निर्देश दिया कि वे सुनिश्चित करें कि किसी प्रवासी को अपने गृहराज्य लौटने के लिए विवश न किया जाए या गृहराज्य लौटने के दौरान भूखे न रहें। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर कोई प्रवासी सड़क पर चलता दिखाई दे तो पुलिस उसे बस में बिठाकर वहां तक पहुंचा दे, जहां से वह ट्रेन या लंबी दूरी की बस पकड़ सके।
उन्होंने अधिकारियों को यह निर्देश भी दिया कि प्रवासी लोग जब तक पंजाब में रहें, उन्हें खाना और पानी मिलते रहना चाहिए।
पंजाब से रविवार को 300वीं श्रमिक स्पेशल ट्रेन सैकड़ों प्रवासियों को लेकर उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हुई।
–आईएएनएस

और भी हैं
देशभर में नेताओं ने मनाया करवा चौथ का पर्व, चांद के दीदार के बाद खोला व्रत
शहरों की चकाचौंध में गांव, गरीब और खेती को न भूलें’, शिवराज सिंह चौहान का कॉरपोरेट जगत से आह्वान
यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा