ईद-उल-फ़ित्र पर देश विदेश में बसे सभी भारतीयों को राष्ट्रपति कोविंद ने दी बधाई और मुबारकबाद। ईद-उल-फ़ित्र रमज़ान के पवित्र महीने के दौरान इबादत और रोज़े के बाद मनाया जाता है। यह त्योहार प्रेम, शांति, भाईचारे और सद्भाव की भावनाओं का प्रतीक है। इस अवसर पर, हम समाज के सबसे कमजोर वर्ग की चिंता करने तथा उनके सुख-दुख में भागीदार होने के जीवन-मूल्यों में अपनी आस्था को और भी मजबूत बनाते हैं।
राष्ट्रपति कोविंद ने कहा आइए, COVID-19 वायरस द्वारा उत्पन्न अभूतपूर्व संकट की इस घड़ी में, हम ज़कात की भावना को आज और दृढ़ता के साथ बढ़ावा दें। साथ ही, हम सामाजिक दूरी सहित सभी एहतियात बरतते हुए सुरक्षित रहने और जल्द ही इस चुनौती को पार करने का संकल्प लें।
राष्ट्रपति कोविंद ने कहा “मैं कामना करता हूं कि ईद का यह त्योहार करुणा, परोपकार और आशावाद के मानवीय आदर्शों का पूरे विश्व में संचार करे”।

और भी हैं
भारत यूरोप को रक्षा सामान निर्यात करने वाला तीसरा सबसे बड़ा देश बना: रक्षा सचिव
दूसरों को बचाने के लिए अपनी जान को जोखिम में डालती है पुलिस: सीएम मोहन यादव
सऊदी अरब में फंसे 600 से अधिक उमराह तीर्थयात्रियों की वापसी के लिए कर्नाटक सीएम ने एस. जयशंकर से लगाई गुहार