नई दिल्ली | दिल्ली स्थित निर्माण भवन में सोमवार को आग लग गई। कई सरकारी कार्यालयों वाली इस इमारत में हुई दुर्घटना में अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। दमकल की गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया है।
एक अग्निशमन अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “सूचना मिली की निर्माण भवन की चौथी मंजिल पर आग लग गई है, जिसके बाद जल्दी से दमकल की पांच गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है।”
अधिकारी ने कहा कि फोन सुबह 9.01 बजे आया और फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि निर्माण भवन में आवास व शहरी मामलों के मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय और अन्य कई केंद्रीय मंत्रालयों के कार्यालय हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
दिल्ली हाई कोर्ट में 9 मार्च को केजरीवाल, सिसोदिया की रिहाई मामले में सुनवाई, सीबीआई ने दायर की है याचिका
महाराष्ट्र टूरिज्म ने दिल्ली में आयोजित रोड शो को दिल्ली ट्रैवल ट्रेड के साथ सफलतापूर्वक होस्ट किया
पूसा कृषि विज्ञान मेला 2026 का भव्य शुभारंभ