मुंबई| फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ में बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन एक बिल्कुल नए अवतार में नजर आए हैं। अभिनेत्री आहाना कुमरा फिल्म में उनकी इस अदायगी को देखकर बिल्कुल हैरान रह गई हैं। फिल्म को देखने के बाद आहाना ट्वीट करती हैं, “सीनियर बच्चन सर आपने जिस तरह से हर बार खुद को एक नए सिरे से पेश किया है, उसे देखकर मैं हैरान हूं। लखनऊ से होने के नाते हैशटैगगुलाबोसिताबो से मेरी पुरानी यादें जुड़ी हुई हैं! मिर्जा और बांके की मदद से मैंने फिर से अपने बचपन को जिया! आयुष्मान खुराना, शूजीत सरकार, रॉनीलाहिड़ी, जूही चतुर्वेदी, शील कुमार आप सभी को मेरा प्यार।”
फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ में अमिताभ ने मिर्जा का किरदार निभाया है, जो कि फातिमा महल नामक एक पुरानी हवेली का मालिक है, जबकि आयुष्मान ने उनके किराएदार बांके के किरदार में नजर आए हैं।
फिल्म के निर्देशक शूजीत सरकार ने आहाना के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, “बचपन की यादें बेशकीमती होती हैं..धन्यवाद।”
–आईएएनएस

और भी हैं
शिल्पा शेट्टी से लेकर मीरा राजपूत तक, अनिल कपूर के घर पर सितारों से सजा करवा चौथ का जश्न
न ही एक्ट्रेस बनने का सपना, न फिल्मी बैकग्राउंड… एक होर्डिंग ने ऐसे चमकाई कृति खरबंदा की किस्मत
राष्ट्रपति मुर्मु से मिले गायक हरिहरन, ‘वंदे मातरम’ का स्पेशल विनाइल किया भेंट