लॉस एंजेलिस | फिल्मकार क्रिस्टोफर नोलन की थ्रिलर फिल्म ‘टेनेट’ और गैल गैडोट अभिनीत फिल्म ‘वंडर वुमन 1984’ की रिलीज की तारीखों में कोरोना संकट के कारण बदलाव किया गया और अब ये नई तारीखों पर रिलीज होंगी। ‘वेराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, रॉबर्ट पैटिनसन और जॉन डेविड वाशिंगटन के अभिनय से सजी ‘टेनेट’ अब 17 जुलाई के बजाय 31 जुलाई को रिलीज होगी।
वहीं, वार्नर ब्रदर्स की सुपरहीरो फिल्म ‘वंडर वुमन 1984’ की रिलीज की तारीख को भी 14 अगस्त से बढ़ाकर 2 अक्टूबर कर दिया गया है। दूसरी बार फिल्म की तारीख को आगे बढ़ाया गया है। मूल रूप से यह 5 जून को रिलीज होने वाली थी।
‘वंडर वुमन 1984’ 2017 की हिट फिल्म ‘वंडर वुमन’ का फॉलोअप है।
–आईएएनएस

और भी हैं
‘है जवानी तो इश्क होना है’ (रिव्यू): वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट
संत का किरदार निभाना आसान नहीं, मुझ पर महाराज जी का आशीर्वाद: अभिनेता सुबोध भावे
Movie Review: एनिमेटिड फिल्म ‘रिटर्न ऑफ द जंगल’