मुंबई:अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन रविवार को अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दी हैं। ऐश्वर्या के साथ फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में काम कर चुकीं अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज में ऐश्वर्या की एक खूबसूरत सी तस्वीर को साझा करती हुई लिखती हैं, “हैप्पी बर्थडे ऐश। तुम इसी तरह से अपनी दीप्ति का प्रसार करती रहो।”
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा लिखती हैं, “जन्मदिन बहुत-बहुत मुबारक हो ऐश्वर्या राय बच्चन। तुम पर अपार कृपा हमेशा बनी रहे।”
फिल्म ‘देवदास’ में उनके साथ काम कर चुकी अभिनेत्री माधुर दीक्षित नेने लिखती हैं, “तुम्हें जन्मदिन की बधाई ऐश्वर्या। तुम्हारे साथ ‘देवदास’ में काम करना कल की ही बात लगती है। तुम्हें आने वाले साल की शुभकामनाएं।”
पाश्र्वगायिका शिल्पा राव ट्वीट करती हुई लिखती हैं, “हैप्पी बर्थडे ऐश्वर्या राय। तुम्हें अच्छी सेहत और खुशियों की शुभकामनाएं। हैशटैगबुलेया की चमक उस वक्त और भी ज्यादा बढ़ गई, जब तुम स्क्रीन पर आई थी।”
–आईएएनएस

और भी हैं
ईरान के हालात पर छलका मंदाना करीमी का दर्द, बोलीं-मैं भी महसा अमीनी हो सकती थी
चरक मूवी रिव्यू: अंधविश्वास और कुरीतियों पर करारी चोट फिल्म का क्लाइमेक्स आपको हतप्रभ करेगा
पंजाबी फिल्म ‘वियाह करतारे दा’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, 27 फरवरी को होगी रिलीज