नई दिल्ली| उत्तरी रेलवे ने सोमवार को नई दिल्ली से गाजियाबाद के बीच अनारक्षित टिकटों को स्मार्टफोन के जरिए बुक करने की सुविधा को 15 और स्टेशनों पर बढ़ा दिया। रेलवे के एक बयान में कहा गया कि यह सुविधा अब तक नई दिल्ली से पलवल के बीच 11 स्टेशनों पर मौजूद थी, जिसे सितंबर 2015 में एक पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया गया था।
इसमें कहा गया कि इस सुविधा को नई दिल्ली-दिल्ली-गाजियाबाद खंड के सात स्टेशनों पर बढ़ा दिया गया है। इनमें नई दिल्ली, दिल्ली सदर बाजार, दिल्ली, दिल्ली शाहदरा, विवेक विहार, साहिबाबाद और गाजियाबाद शामिल हैं।
यह सुविधा नई दिल्ली-आनंद विहार-गाजियाबाद खंड के आठ स्टेशनों पर भी होगी। इसमें नई दिल्ली, शिवाजी ब्रिज, तिलक ब्रिज, मंडावली चंदर विहार, आनंद विहार, चंदर नगर, साहिबाबाद और गाजियाबाद शामिल हैं।
मुसाफिर ‘यूटीएसमोबाइल’ एप की मदद से अनारक्षित टिकट बुक करा सकेंगे। यह एप्लीकेशन लोगों को लाइन लगाकर अनारक्षित टिकट खरीदने की दिक्कत से बचाएगा। इससे न सिर्फ समय बल्कि टिकट के लिए कागज के इस्तेमाल की भी बचत होगी।
–आईएएनएस

और भी हैं
व्यापार समझौतों से भारत-नॉर्डिक देशों के साथ संबंधों में नए स्वर्णिम युग की शुरुआत होगी: पीएम मोदी
अदाणी ग्रुप अगले 4 साल में बिहार के इन्फ्रास्ट्रक्चर पर करेगा 60,000 करोड़ रुपए तक का निवेश: गौतम अदाणी
48 घंटों में दूसरी बढ़ोतरी: वैश्विक तेल संकट के बीच दिल्ली में सीएनजी फिर से हुई महंगी