मुंबई| कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ के आगामी पांचवें सीजन में सुपर जज के रूप में नजर आने को तैयार अभिनेता अक्षय कुमार का कहना है कि दिग्गज अभिनेता चार्ली चैपलिन महान कॉमेडियन थे और वह उनकी तस्वीर अपने बटुए में रखते हैं।
अक्षय ने शो के पहले एपिसोड की शूटिंग के दौरान कहा, “चार्ली चैपलिन निसंदेह सबसे महान कॉमेडियन हैं। आज तक मेरे बटुए में उनकी तस्वीर है। मैं व्यक्तिगत तौर पर उनकी कहावत पर विश्वास रखता हूं कि, ‘जिंदगी को करीब से देखा जाए तो यह एक त्रासदी है, लेकिन दूर से देखने में यह कॉमेडी है।”‘
शो में अक्षय के अलावा मल्लिका दुआ, जाकिर खान और हुसैन दलाल भी मेंटोर के रूप में दिखेंगे।
‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ का प्रसारण जल्द ही टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर होगा।
–आईएएनएस

और भी हैं
मनीष मल्होत्रा की दीपावली पार्टी में छाईं अनन्या पांडे, रानी मुखर्जी का ‘शावा शावा’ लुक किया रीक्रिएट
जूही चावला ने तब्बू को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, उनकी प्रतिभा की जमकर तारीफ की
शिल्पा शेट्टी से लेकर मीरा राजपूत तक, अनिल कपूर के घर पर सितारों से सजा करवा चौथ का जश्न