मुंबई| अभिनेत्री जैकलिन फर्नाडीज अपनी आगामी फिल्म ‘जुड़वा 2’ के प्रचार में लिए जोरो-शोरों से जुटी हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह सलमान के साथ ठुमके लगाती नजर आ रही हैं।
जैकलिन ‘जुड़वा 2’ के सह-कलाकार वरुण धवन के साथ मुंबई में प्रचार के बाद, अब सलमान खान के साथ ब्रिटेन की ओर रवाना हुई हैं, जहां उन्होंने साजिद नाडियाडवाला की फिल्म के प्रचार के लिए इंस्टाग्राम पर सलमान के साथ ‘चलती है क्या 9 से 12’ पर ठुमके लगाते वीडियो साझा की।
इसमें दोनों की बेहतरीन कैमिस्ट्री नजर आ रही है।
साजिद नाडियाडवाला की ‘जुड़वा 2’ 1997 में आई सलमान खान की फिल्म ‘जुड़वा’ की ही तरह मारधाड़, नाटकीयता, हास्य और रोमांस से भरपूर है। ‘जुड़वा 2’ 29 सिंतबर को रिलीज होगी।
सलमान जब जैकलीन के साथ इस गाने के स्टैप करते हैं, तो जैकलीन पहली बार में गलत करती हैं, लेकिन फिर सलमान उन्हें सही स्टैप दिखाते हैं। आप भी देखें ‘किक’ की जोड़ी का यह मजेदार वीडियो।
https://www.instagram.com/p/BZLM1dVnwz4/
–आईएएनएस

और भी हैं
Carry On Jatta 4 का पहला टीज़र रिलीज, दिवंगत दिग्गज अभिनेता जसविंदर भल्ला को खास श्रद्धांजलि
ईरान के हालात पर छलका मंदाना करीमी का दर्द, बोलीं-मैं भी महसा अमीनी हो सकती थी
चरक मूवी रिव्यू: अंधविश्वास और कुरीतियों पर करारी चोट फिल्म का क्लाइमेक्स आपको हतप्रभ करेगा