नई दिल्ली| अभिनेता हिमांश कोहली ने बताया कि एक कलाकार के रूप में वह किसी विशेष प्रकार की भूमिका से जुड़े रहना नहीं बल्कि अपनी क्षमता की विविधता को तलाशना चाहते हैं।
दिव्या कुमार खोसला की ‘यारियां’ के साथ फिल्म जगत में पदार्पण करने वाले हिमांश आगामी फिल्म ‘रांची डायरीज’ में अनुभवी अभिनेता अनुपम खेर के साथ दिखेंगे।
उन्होंने कहा, “कलाकार के रूप में, मैं किसी एक प्रकार के किरदार से ही नहीं जुड़ा हूं। मैं हर तरह की भूमिकाएं निभाने और अपनी क्षमताओं का पता लगाने के लिए तैयार हूं।”
27 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि उनके पास निर्देशकों के कुछ नाम हैं जिनके साथ वह काम करना चाहते हैं।
उन्होंने कहा, “निर्देशक की एक सूची है जिनके साथ मैं निश्चित रूप से काम करना चाहता हूं। इनमें राजू हिरानी, करण जौहर, सुजीत सरकार, अयान मुखर्जी, कबीर खान, आनंद एल.राय, एस.एस. राजमौली जैसे नाम शामिल हैं।”
सत्विक मोहंती द्वारा निर्देशित ‘रांची डायरीज’ अनुपम द्वारा निर्मित है। इसमें जिम्मी शेरगिल, हैरी बाला और प्रदीप सिंह भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
यह फिल्म 5 अक्टूबर को रिलीज होगी।
–आईएएनएस

और भी हैं
‘धुरंधर: द रिवेंज’ पर बढ़ा विवाद: मौलानाओं ने कंटेंट पर उठाए सवाल, कहा- ‘बंटवारे को बढ़ावा देती है फिल्म’
Carry On Jatta 4 का पहला टीज़र रिलीज, दिवंगत दिग्गज अभिनेता जसविंदर भल्ला को खास श्रद्धांजलि
ईरान के हालात पर छलका मंदाना करीमी का दर्द, बोलीं-मैं भी महसा अमीनी हो सकती थी