प्यार और जुनून की दुनिया में डूबने के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि ‘एनिमल’ फिल्म का बहुप्रतीक्षित रोमांटिक एंथम ‘हुआ मैं’ अब रिलीज हो चुका है। मनोज मुंताशीर द्वारा लिखित इस सोलफुल मेलोडी को प्रीतम ने कंपोज किया है। प्रीतम और रणबीर कपूर, इससे पहले भी कई जबरदस्त गाने किए हैं, ‘हुआ मैं’ के साथ वे दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
इस प्रेम गीत में न केवल बेहद खूबसूरत धुन है, बल्कि फिल्म की मुख्य जोड़ी, रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना के बीच शानदार केमिस्ट्री भी है। गाने के पोस्टर, जिसमें दो सितारों के बीच एक रोमांचक और पैशनेट किस दिखाया गया था, जिसने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया, और लोग गाने की रिलीज का बेसब्री से इंतजार करने लगे। ‘हुआ मैं’ चर्चा का विषय बना हुआ है,यह बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘एनिमल’ में साज़िश की एक अतिरिक्त परत जोड़ते हुए एक दृश्य और संगीतमय मनोरंजन का वादा करता है।
एक बार फिर प्यार में पड़ने के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि ‘हुआ मैं’ निश्चितरूप से आपके दिल में अपनी जगह बना लेगा और साल का रोमांटिक गाना बन जायेगा।

और भी हैं
फिल्म रिव्यू: ‘तू है मेरी किरण’ में सोनाक्षी सिन्हा का दमदार अभिनय, प्यार और जुनून की रहस्यमयी कहानी
उड़ता तीर मूवी रिव्यू : आयुष्मान खुराना की कॉमेडी और कन्फ्यूजन से भरपूर फिल्म, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
फिल्म ‘तुम मेरे हो’ से निर्माता बने गुरमीत चौधरी, ईशा मालवीय कर रही हैं बॉलीवुड में डेब्यू