नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने बुधवार को दसवीं कक्षा के लिए बोर्ड नतीजों की घोषणा की थी। इस बार सीबीएसई द्वारा घोषित किए गए नतीजों में कुल 91.46 फीसदी छात्र 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्तीर्ण हुए हैं।
दसवीं की कक्षा में परीक्षाओं में पहला स्थान तिरुवनंतपुरम को मिला है। दूसरे स्थान पर चेन्नई, तीसरे पर बेंगलुरु और चौथे पर पुणे हैं। दिल्ली के इस बार 2 जोन बनाए गए हैं। दिल्ली वेस्ट में 85.96 प्रतिशत छात्र दसवीं की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। वही दिल्ली ईस्ट में 85.79 प्रतिशत छात्रों ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा पास की है। 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं में दिल्ली का स्थान 14 और 15 नंबर पर है।
भले ही दिल्ली को इस बार 14वां और 15वां स्थान मिला हो लेकिन नई दिल्ली नगर पालिका परिषद् के गोल मार्किट स्थित बालिका विद्यालय का परिणाम 100% रहा है। स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती मुक्ता सिंह ने बताया कि उनके स्कूल के इस वर्ष 37 छात्राओं ने परीक्षा दी थी और सभी ने सफलता हासिल की है।
उन्होने कहा कि 12वीं की बोर्ड परीक्षा में भी हमारे विद्यालय का परिणाम इस वर्ष 100% रहा है। उन्होने कहा कि इस वर्ष स्कूल में निगार सुल्ताना ने स्कूल में टॉप किया है तथा इस बार हिंदी विषय में 37 में से 20, अंग्रेजी विषय में 37 में से 4, मैथ्स में 37 में से 1, सोशल स्टडीज में 37 में से 20, संस्कृत में 27 में से 3 तथा सबसे अधिक उर्दू विषय में 10 छात्राओं में 9 छात्राओं की डिस्टिंक्शन आई है।

और भी हैं
जामिया में हंगामा: गेट बंद करने के आदेश पर छात्रों का फूटा गुस्सा, बोले- हिंसक तरीके से दबाया जा रहा आंदोलन
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने किया रावण दहन, यामी गौतम और आनंद एल राय ने चलाए बुराई के प्रतीक पुतलों पर तीर
220 फीट की ऊंचाई से संजीवनी बूटी से सजा पूरा पर्वत उठा लाए हनुमान जी!