नई दिल्ली, 30 मार्च। दिनेश कुमार तंवर प्रधानाचार्य अटल आदर्श बालिका विद्यालय, गोल मार्केटआज 35 वर्षों के गौरवपूर्ण कार्यकाल के उपरांत मैं औपचारिक शिक्षण व्यवस्था से सेवानिवृत्त हो गये ।
इस अवसर पर श्री तंवर ने कहा की मेरा यह सफर अत्यंत सुंदर, अविस्मरणीय, सार्थक और समर्पण से परिपूर्ण रहा है। इस दौरान मैंने अनेक उतार-चढ़ाव देखे, उनसे सीखा और उन्हें पार करते हुए आज इस अंतिम पड़ाव तक पहुँचा हूँ।
श्री तंवर ने कहा कि मेरे साथ कार्य करने वाले सभी सहयोगियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों का मैं हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूँ ।आप सभी के सहयोग, विश्वास और स्नेह ने ही इस यात्रा को सफल और यादगार बनाया।
में उन सभी का विशेष धन्यवाद करता हूँ जिन्होंने मुझे इस मुकाम तक पहुँचाने में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से योगदान दिया। विशेष रूप से मैं आदरणीय शिक्षा निदेशक महोदया का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने अपना अमूल्य समय निकालकर मेरी विदाई समारोह में उपस्थित होकर मुझे कृतार्थ किया।

इस ग्रुप के सभी सम्मानित साथियों का विशेष धन्यवाद जिन्होंने हर समय मेरा सहयोग किया और अपना कीमती समय निकालकर मेरी सहायता के लिए सदैव तत्पर रहे।
मैं अपने पूजनीय माता-पिता के प्रति भी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करता हूँ, जिनके आशीर्वाद, संस्कार और मार्गदर्शन से मैं इस योग्य बन पाया। मैं ईश्वर का भी धन्यवाद करता हूँ कि मेरे माता-पिता मेरे जीवन के इस महत्वपूर्ण आरंभ (जॉइनिंग) और समापन (सेवानिवृत्ति) दोनों क्षणों में मेरे साथ उपस्थित हैं।

और भी हैं
दिल्ली सरकार देगी महिला स्टार्टअप्स को 10 करोड़ रुपये तक का बिना गिरवी ऋण, गारंटी सरकार की: सीएम रेखा गुप्ता
नीट पेपर लीक मामला: कोर्ट ने टीचर मनीषा मांधरे को 14 दिन की सीबीआई कस्टडी में भेजा
आनंद पर्वत हत्याकांड खुलासा, दिल्ली पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार