मुंबई | बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी ने सोशल मीडिया पर अपनी एक सुंदर तस्वीर साझा की है। दिशा ने इंस्टाग्राम पर पर एक सेल्फी पोस्ट की है जिसमें वह अपनी खूबसूरत मुस्कान दिखाती नजर आ रही हैं। सेल्फी में उनके बाल खुले हुए हैं और वह बिना मेकअप लुक में दिखाई दे रही हैं।
उन्होंने शेयर सेल्फी में कैप्शन के रुप में पिंक फ्लॉवर इमोजी का प्रयोग किया है।
हाल ही में दिशा ने अपने कुत्तों के नाखून काटते हुए एक वीडियो साझा किया था।
वर्कफ्रंट की बात करें तो, दिशा को आखिरी बार ‘मलंग’ में देखा गया था, जिसमें अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर और कुणाल केमू भी थे। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मलंग’ का सीक्वल बनने की पूरी तैयारी है, इस बात की निमार्ताओं ने पुष्टि कर दी है।
दिशा की आने वाली फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ है जिसमें वह अभिनेता सलमान खान के साथ दिखाई देंगी। इस ईद पर ही रिलीज होना था लेकिन कोरोना महामारी के कारण रिलीज को टालना पड़ा।
–आईएएनएस

और भी हैं
शिल्पा शेट्टी से लेकर मीरा राजपूत तक, अनिल कपूर के घर पर सितारों से सजा करवा चौथ का जश्न
न ही एक्ट्रेस बनने का सपना, न फिल्मी बैकग्राउंड… एक होर्डिंग ने ऐसे चमकाई कृति खरबंदा की किस्मत
राष्ट्रपति मुर्मु से मिले गायक हरिहरन, ‘वंदे मातरम’ का स्पेशल विनाइल किया भेंट