मुंबई:अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को अनुभवी कोरियोग्राफर दिवंगत सरोज खान की गुरु पूर्णिमा के दिन रविवार को बहुत याद आ रही है। सरोज खान का शुक्रवार को 71 साल की उम्र में हृदयाघात के कारण निधन हो गया।
उन्होंने सरोज खान को याद करते हुए सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “मुझे अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि मास्टर जी अब हमारे बीच नहीं रहीं। एक दोस्त, फिलोस्फर और गाईड का यूहीं चले जाना मेरे लिए अपूरणीय क्षति है। मेरे लिए अपने दुख को शब्दों में बयां कर पाना बहुत ही कठिन है। मैंने उनकी बेटी से बात की थी जब वह अस्पताल में थीं। उन्होंने मुझे बताया कि सरोज जी जल्द ठीक हो जाएंगी और दो दिन बाद उनकी मौत की खबर मिली।”
अभिनेत्री ने कहा, “जब भी वह सेट पर होती थीं तो हम ‘गुरु-शिष्य का बॉड’ साझा करते थे। मैं हर एक चीज मिस कर रही हूं।”
रविवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अभिनेत्री ने कोरियोग्राफर को श्रद्धांजलि अर्पित की।
–आईएएनएस

और भी हैं
‘है जवानी तो इश्क होना है’ (रिव्यू): वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट
संत का किरदार निभाना आसान नहीं, मुझ पर महाराज जी का आशीर्वाद: अभिनेता सुबोध भावे
Movie Review: एनिमेटिड फिल्म ‘रिटर्न ऑफ द जंगल’