मुंबई| अभिनेता-फिल्मकार फरहान अख्तर ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के असामयिक निधन पर शोक जताते हुए एक कविता लिखी है। फरहान ने इंस्टाग्राम पर इस कविता को साझा किया है। फरहान ने अपनी इस कविता के माध्यम से बॉलीवुड के दिखावे और ढोंग पर तंज कसा है और साथ ही इंडस्ट्री में बाहर से आए लोगों के प्रति इसके व्यवहार की आलोचना की है।
फरहान ने लिखा;
“सो जाओ मेरे भाई सो जाओ
गिद्धों को इकट्ठा होने दो
और मगरमच्छों को रोने दो
सर्कस के परफॉमर्स को
करतब दिखाने दो
आवाजों को उठने दो
इंसान के दिलों में अंधेरे को गहरा होने दो
सो जाओ मेरे भाई सो जाओ
तुम्हारी आत्मा को शांति मिले सुशांत, बहुत जल्दी चले गए।”
सुशांत सिंह राजपूत मुंबई के बांद्रा में स्थित अपने आवास में रविवार की सुबह फांसी के फंदे से लटकते हुए मृत पाए गए थे। वह महज 34 साल के थे।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।