मुंबई| संजय दत्त को अपनी पत्नी मान्यता और अपने जुड़वा बच्चों शहरान और इकरा से आखिरी बार मिले दो महीने बीत चुके हैं। कोविड-19 के चलते देश भर में लॉकडाउन के लागू किए जाने से पहले ही मान्यता अपने बच्चों के साथ दुबई चली गई थीं और तब से वह वहीं हैं। मंगलवार को संजय ने इंस्टाग्राम पर एक पुरानी तस्वीर साझा की, जिसमें उन्हें अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है।
इसके कैप्शन में वह लिखते हैं, “मुझे इनकी बहुत याद आ रही है। इस वक्त जो भी अपने परिवार के साथ हैं, वे इस पल का आनंद लें।”
मान्यता ने इस पर कई सारे रेड हार्ट ईमोजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया दी है।
अभिनय की बात करें, तो संजय दत्त आने वाले समय में ‘केजीएफ : चैप्टर 1’ के सीक्वेल में मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म में अभिनेत्री रवीना टंडन भी हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।