ओम कुमार, नई दिल्ली। गुरमीत राम रहीम के जेल जाने के बाद से फरार उसकी गोद ली हुई बेटी हनीप्रीत को लेकर इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) ने बड़ा खुलासा किया है।
आईबी ने दावा किया है कि हनीप्रीत की हत्या भी हो सकती है। इस अाशंका से इंकार नही किया जा सकता। इसके बावजूद पुलिस हनीप्रीत को ढूढने के लिए कई जगह छापेमारी भी कर रही है।
आपको बतां दे कि हनीप्रीत के खिलाफ हरियाणा पुलिस ने पहले से ही लुकआउट नोटिस जारी किया हुआ है। हनीप्रीत पर आरोप है कि राम रहीम को सजा मिलने के बाद उसने भगाने की साजिश रची थी साथ में हिंसा भड़काने का भी आरोप है।
हनीप्रीत की गिरफ्तारी के लिए उत्तर प्रदेश के महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, बहराइच, लखीमपुर तथा पीलीभीत जिलों की नेपाल से लगी 550 किलोमीटर लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है।

और भी हैं
देशभर में नेताओं ने मनाया करवा चौथ का पर्व, चांद के दीदार के बाद खोला व्रत
शहरों की चकाचौंध में गांव, गरीब और खेती को न भूलें’, शिवराज सिंह चौहान का कॉरपोरेट जगत से आह्वान
यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा