नई दिल्ली : ऑल इंडिया माइनॉरिटी फ्रंट(AIMF) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस एम आसिफ ने कहा है कि ख्वाजा गरीब नवाज चिश्ती पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले न्यूज़ एंकर अमिस देवगन को तुरंत गिरफ्तार कर सख्त सजा देनी चाहिए। इससे मुस्लिम समाज के साथ अन्य लोगो की भी आस्था पर चोट पहुंची है। यह बहुत ही गेर जिम्मेदाराना बयान है।
भारत में ऐसे लोगों की कोई जगह नहीं होनी चाहिए जो अमन पसंद देश में मजहबी उन्माद भड़काते हो। ऐसे लोगो पर रासुका के तहत मुकद्दमा दर्ज होना चाहिए। आसिफ ने कहा कि ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती इस्लाम धर्म के एक ऐसे महान सूफी संत रहे है। जिन्होने इस्लाम के सुखते दरख्त को फिर से हरा भरा किया। जो गरीबो के मसीहा थे। हजरत मोईनुद्दीन चिश्ती अजमेरी जिन्हे ख्वाजा गरीब नवाज के नाम से भी जाना जाता है।
उनके खिलाफ ऐसी गन्दी सोच रखने वालो को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।

और भी हैं
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने किया रावण दहन, यामी गौतम और आनंद एल राय ने चलाए बुराई के प्रतीक पुतलों पर तीर
220 फीट की ऊंचाई से संजीवनी बूटी से सजा पूरा पर्वत उठा लाए हनुमान जी!
सोने की विशाल लंका धू धू करते जली