नई दिल्ली: विश्व प्रसिद्ध लव कुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष श्री अर्जुन कुमार ने बताया कि ऐतिहासिक लालकिला मैदान में वीरेंद्र सचदेवा अध्यक्ष दिल्ली प्रदेश भाजपा, श्री किशोर मकवाना चेयरमैन, एनसीएससी के कर कमलो से काशी एवं मथुरा के विद्वान पंडितो ने प्रथम पूज्य बाबा गणपति का पूजन संपन्न कराया|
लीला प्रेसिडेंट अर्जुन कुमार ने बताया रामेश्वरम धाम की थीम पर बने विशाल मंच पर गणेश पूजन से शुरू हुई लीला में सर्वप्रथम शिव पार्वती प्रसंग , नारद मोह, से लेकर रावण वेदवती संवाद तक की लीला का मंचन हुआ।
लीला के जनरल सेक्रेट्री सुभाष गोयल ने बताया आज की लीला में मुंबई फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारो ने अभिनय किया|
लीला में आए हुए सभी अतिथियों को पटका स्मृति चिन्ह, शक्ति की प्रतीक गदा भेंट कर सम्मान किया।
इस अवसर पर कमेटी के सत्य भूषण जैन , सौरव गुप्ता, संदीप भूटानी, देवेंद्र चौधरी, प्रवीण सिंगल, अंकुर गोयल, संजय वर्मा आदि सम्मिलित हुए |

और भी हैं
220 फीट की ऊंचाई से संजीवनी बूटी से सजा पूरा पर्वत उठा लाए हनुमान जी!
सोने की विशाल लंका धू धू करते जली
एनडीएमसी अध्यक्ष ने ‘विकसित भारत के रंग’ कला कार्यशाला में 25 प्रख्यात कलाकारों को किया सम्मानित