नई दिल्ली : उत्तरी, दक्षिणी और पूर्वी नगर निगमों के मेयर और डिप्टी मेयर पद के चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार निर्विरोध जीते हैं। भाजपा उम्मीदवार जय प्रकाश को नॉर्थ एमसीडी(एनडीएमसी) का मेयर चुना गया तो अनामिका मिथिलेश, दक्षिणी दिल्ली नगर निगम(एसडीएमसी) और पूर्वी दिल्ली नगर निगम(ईडीएमसी) के मेयर निर्मल जैन चुने गए हैं। एसडीएमसी, एनडीएमसी और ईडीएमसी के महापौर पद का चुनाव बुधवार को सिविक सेंटर में हुआ। नॉर्थ एमसीडी के डिप्टी मेयर पद के लिए भाजपा उम्मीदवार रितु गोयल के नाम पर मुहर लगी। इसी तरह बीजेपी की पार्षद अनामिका मिथिलेश और सुभाष भडाना को दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) के मेयर, डिप्टी मेयर के पद पर चुना गया। जबकि पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) के महापौर के रूप में निर्मल जैन और डिप्टी मेयर पद पर हरि प्रकाश बहादुर निर्वाचित हुए।
दरअसल, दिल्ली के तीनों नगर निगमों में भारतीय जनता पार्टी का बहुमत है। ऐसे में विपक्ष ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के खिलाफ कोई उम्मीदवार नहीं खड़ा किया है। जिससे तीनों नगर निगमों के मेयर और डिप्टी मेयर पद के चुनाव में पार्टी उम्मीदवार निर्विरोध जीतने में सफल रहे।
–आईएएनएस

और भी हैं
जामिया में छात्र संघ की बहाली की मांग पर सहमति, भूख हड़ताल कर रहे छात्रों ने खत्म किया अनशन
आज “करवा चौथ” के महिला मुख्य मंत्री का भद्दा ग्राफिक जारी करके “आप” नेताओं ने दिल्ली की महिलाओं का खुला अपमान किया है, महिलाएं उन्हें कभी माफ नही करेंगी : दिल्ली भाजपा प्रवक्ता
दिल्ली में पहली बार चीनी फिल्मों का ऐतिहासिक मेला; महोत्सव की आधिकारिक ट्रॉफी और मेडल का हुआ भव्य अनावरण