नई दिल्ली: नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, नवी मुंबई द्वारा वर्ष 2023-24 के दौरान अखिल भारतीय स्तर पर ‘ख’ क्षेत्र की नगर राजभाषा कार्यान्वयन समितियों की श्रेणी के अंतर्गत राजभाषा कार्यान्वयन में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दिनांक 15 सितंबर, 2024 को भारत मंडपम्, नई दिल्ली में आयोजित ‘हिंदी दिवस एवं चतुर्थ अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन’ में भारत के माननीय गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानन्द राय जी द्वारा नराकास, नवी मुंबई के अध्यक्ष, श्री सन्तोष कुमार झा जी तथा सदस्य सचिव, नराकास, नवी मुंबई, श्री सत्येंद्र कुमार शुक्ला जी को नराकास राजभाषा सम्मान पुरस्कार – प्रथम स्थान की राजभाषा शील्ड एवं प्रशस्ति प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कोंकण रेलवे विगत सात वर्षों से नराकास, नवी मुंबई का कार्य-संचालन कर रही है। नराकास, नवी मुंबई को छठी बार यह पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

और भी हैं
कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद आएंगी भारत, एस जयशंकर से मुलाकात के दौरान होगी अहम बातचीत
जयपुर में 10 दिसंबर को मनाया जाएगा प्रवासी राजस्थानी दिवस, देश-विदेश के प्रवासी राजस्थानियों का जुटेगा संगम
केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम लव कुश रामलीला में निभाएंगे निषाद राज की भूमिका