नई दिल्ली। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) की आज एक बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता भारत सरकार की माननीय विदेश एवं संस्कृति राज्यमंत्री – श्रीमती मीनाक्षी लेखी की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में एनडीएमसी अध्यक्ष – श्री अमित यादव, उपाध्यक्ष- श्री सतीश उपाध्याय, विधायक और सदस्य एनडीएमसी, श्री वीरेंद्र सिंह कादियान, परिषद सदस्य- श्री कुलजीत सिंह चहल, श्रीमती विशाखा सैलानी, श्री गिरीश सचदेवा, श्री रवि कुमार अरोड़ा और सचिव- एनडीएमसी, डॉ. अंकिता चक्रवर्ती ने विभिन्न नागरिक और बुनियादी ढांचों सम्बन्धित प्रस्तावों पर विचार किया और उन्हें मंजूरी दी ।
- नई दिल्ली नगरपालिका परिषदके अधिकार क्षेत्र के भीतर और क्षेत्र में परिसर के भीतर रूफटॉप/ग्राउंड बेस पर सेलुलर और बेसिक टेलीकॉम ऑपरेटरों द्वारा संचार टावरों की स्थापना के संबंध में नई दिल्ली नगरपालिका परिषद नीति।
परिषद ने विभिन्न सेलुलर ऑपरेटरों और बुनियादी ढांचा प्रदाताओं सहित सार्वजनिक टिप्पणियों को आमंत्रित करने के लिए एनडीएमसी सेल्युलर टॉवर नीति के ड्राफ्ट को प्रसारित करने की मंजूरी दी।
- एनर्जी एक्सचेंज में बिक्री/खरीद के माध्यम से एनडीएमसी में मुनाफे / घाटे वाली बिजली के प्रबंधन के लिए सलाहकार की नियुक्ति।
परिषद ने एनर्जी एक्सचेंज में बिक्री/खरीद के माध्यम से एनडीएमसी अधिशेष/घाटे की बिजली के प्रबंधन के लिए मैसर्स एनटीपीसी विद्युत व्यापार निगम लिमिटेड को सलाहकार के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दी।
- नगरपालिका परिषद के स्थलों / जगहों के सरकारी निकायों को आवंटन एवं उपयोग हेतु नीति।
परिषद ने एनडीएमसी अधिनियम 1994 की धारा 141 के अनुसार, सरकारी निकायों को कोई भी नया आवंटन करने के लिए नीति के नवीनीकरण को मंजूरी दे दी है.

और भी हैं
दिल्ली सरकार देगी महिला स्टार्टअप्स को 10 करोड़ रुपये तक का बिना गिरवी ऋण, गारंटी सरकार की: सीएम रेखा गुप्ता
नीट पेपर लीक मामला: कोर्ट ने टीचर मनीषा मांधरे को 14 दिन की सीबीआई कस्टडी में भेजा
आनंद पर्वत हत्याकांड खुलासा, दिल्ली पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार