नई दिल्ली : कोरोना महामारी के बाद सरकार ने ऑनलाइन क्लास नाम पर जो मुहिम शुरू की है। वो पूरी तरह से फ्लाप है।और सरकार के साथ शिक्षा विभाग भी देश को भ्रमित कर रहा है। यह कहना है ऑल इंडिया माइनॉरिटी फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस एम आसिफ का उन्होंने कहा है। की जब देश में करोड़ों लोग बेरोजगार हो और मध्यम वर्ग सहित गरीबों के पास एंड्रॉयड मोबाइल फोन ना हो तो वो भला ऑनलाइन क्लास कैसे करवा सकते है।
उन्होंने कहा कि एक और तो आप 5 किलो फ्री में अनाज बांट रहे है।लेकिन दूसरी और आप शिक्षा के नाम पर लोगो को बेवकूफ बना रहे है। जब देश को 70 फीसदी जनता गांव में रहती हो तो भला ऑनलाइन क्लास कैसे होगी जब लोगो के पास एंड्रॉयड मोबाइल फोन ना हो और इलेक्ट्रॉनिक नोट बुकखरीदने के पैसे ना हो । आसिफ ने कहा कि उनकी पार्टी मांग करती है कि सरकार यदि ऑनलाइन क्लास का आयोजन करना ही चाहती है। तो उसको मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक नोट बुक खरीदने में असमर्थ लोगो को मोबाइल और किताबे देनी चाहिए।

और भी हैं
दिल्ली सरकार देगी महिला स्टार्टअप्स को 10 करोड़ रुपये तक का बिना गिरवी ऋण, गारंटी सरकार की: सीएम रेखा गुप्ता
नीट पेपर लीक मामला: कोर्ट ने टीचर मनीषा मांधरे को 14 दिन की सीबीआई कस्टडी में भेजा
आनंद पर्वत हत्याकांड खुलासा, दिल्ली पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार