नई दिल्ली: बीजेपी के राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा के दिल्ली के शाहजहां रोड स्थित घर में शुक्रवार की रात को भीषण आग लग गई। जिसमे दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया गया।

सांसद राकेश सिन्हा ने खुद ही ट्वीट कर आग लगने की जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पीएमओ को टैग करते हुए ट्वीट किया, “मेरे फ्लैट एबी शाहजहां रोड में भीषण आग। परिवार सुरक्षित।
मै बच गया पर २५ साल से इकट्ठा किया गया मेरा research documents जल कर राख हो गया । pic.twitter.com/DRHp5oI2iM
— Prof Rakesh Sinha MP ( Modi Ka Parivar ) (@RakeshSinha01) July 2, 2021
सांसद राकेश सिन्हा ने एक मुलाकात मे बताया कि इस आग मे मै और मेरा परिवार बच गया लेकिन 25-30 सालो से इकट्ठा किया गया मेरा रिसर्च डाक्यूमेंट्स जल कर राख हो गया जिसका मुझे बहुत दुःख है।


और भी हैं
दिल्ली में पहली बार चीनी फिल्मों का ऐतिहासिक मेला; महोत्सव की आधिकारिक ट्रॉफी और मेडल का हुआ भव्य अनावरण
सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर एनडीएमसी अध्यक्ष ने दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ
दिल्ली-एनसीआर में ठंड ने दी दस्तक, अगले तीन दिन तक बारिश के आसार