नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा मौजूदा समय को अपने लिए बहुत कीमती मानती हैं क्योंकि उन्हें बेटे विवान और नन्ही परी समीशा के साथ अच्छा वक्त गुजारने का मौका मिला है।
समीशा का जन्म फरवरी में सरोगेसी के जरिए हुआ था।
शिल्पा ने आईएएनएस को बताया, “मेरे लिए इससे बेहतर नहीं हो सकता था। यह ईश्वर की कृपा है। इसने मेरी योजनाओं में पूरी तरह से काम किया। यह समय मेरे बेटे और मेरी नन्ही बेटी के लिए बहुत कीमती है। चीजें जिस हिसाब से हुई हैं उनके लिए बस आभार प्रकट कर सकती हूं।”
शिल्पा आगामी फिल्मों ‘निकम्मा’ और ‘हंगामा 2’ में नजर आएंगी।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।